GK in Hindi सामान्य ज्ञान सीरीज — 1 Gyani Babu के Hindi GK & Hindi Current Affairs Section में आपका स्वागत है। GyaniBabu.Com विद्यार्थियों को समर्पित वेबसाइट हे जो कि विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुडे कंटेंट बिल्कुल फ्री उपलब्ध कराती है। यह हिंदी सामान्य ज्ञान Section हैं जहां रोजाना सामान्य ज्ञान सीरीज उपलब्ध कराई जाती है। यह वेबसाइट आपको प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, IBPS, Banking, Railway व अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के लिये आपकी मदद करती है। प्रस्तुत है आज की सामान्य ज्ञान सीरीज।
1.नीरज चौपड़ा ने एशियाई खेल—2018 में स्वर्ण पदक जीता। वह किस खेल से संबधित हैं?
(क) जैवलिन थ्रो
(ख) टेबिल टेनिस
(ग) तीरन्दाजी
(घ) निशानेबाजी
उत्तर— (क) जैवलिन थ्रो — नीरज चौपड़ा जैवलिन थ्रो खेल से जुड़े हुई हैं। इन्होने एशियाई खेल 2018 में स्वर्ण पदक जीते हैं। यह भारत का इस खेल में दूसरा पदक व पहला स्वर्ण पदक है। नीरज चोपड़ा मिल्खा सिंह के बाद दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होने एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीते हैं।
2.वर्ष 2001 से 2011 के मध्य हरियाणा की दशकीय जनसंख्या वृध्दि कितनी रही थी?
(क) 28.43%
(ख) 22.62%
(ग) 44.59%
(घ) 19.9%
उत्तर— (घ) 19.9% — 2011 से 2011 के मध्य हरियाणा की दशकीय जनसंख्या वृध्दि 19.9% रही थी। वहीं 1991—2001 की जनसंख्या वृध्दि दर 28.43% थी। 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा की कुल जनसंख्या 25350000 है। हरियाणा एक विकसित राज्य है।
3.महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय कहां स्थित है?
(क) अम्बाला जिले में
(ख) गुरूग्राम जिले में
(ग) सोनीपत जिले में
(घ) करनाल जिले में
उत्तर— (घ) करनाल जिले में — महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय हरियाणा के करनाल जिले के अंघनथली ग्राम में स्थित है। यह विश्वविद्यालय हरियाणा सरकार द्वारा 2016 में स्थापित किया गया था।
4.पानीपत में 1857 की क्रांन्ति का नेता कौन था?
(क) इमाम अली कलंदर
(ख) अकबर अली
(ग) बिसारत अली
(घ) सद्रद्दीन
उत्तर— (क) इमाम अली कलंदर — भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में हरियाणा के पानीपत में क्रांति के नेता इमाम अली कलंदर था। 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों को अपनी सत्ता बचाने के लिये काफी संघर्ष करना पड़ा।
5.पंचकुला जिले में कितने वन्यजीव अभयारण्य हैं?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार
उत्तर— (क) एक — पंचकुला में एक वन्यजीव अभायरण्य हैं। यह 1987 में स्थापित किया गया था।
6.हरियाणा में कितने प्रशासनिक खंड हैं?
(क) 72
(ख) 93
(ग) 49
(घ) 62
उत्तर— (क) 72 — हरियाणा में 6 मंडल, 22 जिले, 72 उपमंडल, 93 तहसील, 140 ब्लॉक, 154 कस्बे, 6212 ग्राम पंचायत, 21 जिला परिषद, 21 नगरपालिका परिषद, 119 पंचायत समिति, 10 लोकसभा, 91 विधानसभा तथा 5 राज्य सभा सदस्य हैं।
7.यौधेयगण की राजधानी कहां थी?
(क) रोहतक
(ख) हिसार
(ग) कुरूक्षेत्र
(घ) अम्बाला
उत्तर— (क) रोहतक — यौधेगण की राजधानी रोहतक में थी। यौधेय गणराज्य झेलम और सिंधु नदी के बीच स्थित था। समुंद्रगुप्त की प्रयाग प्रशस्ति में इसका उल्लेख मिलता है।
8.हरियाणा केसरी के रूप में कौन जाना जाता है?
(क) सर छोटू राम
(ख) लाला लाजपत राय
(ग) पं. नेकी राम
(घ) लाला मुरलीधर
उत्तर— (ग) पं. नेकीराम — हरियाणा केसरी के नाम से पंडित नेकीराम को जाना जाता है। पं. नेकीराम का जन्म 1887 में रोहतक के कैलंगा में हुआ था। वे गांधी जी से प्रेरित थे और गांधी के लगभग सभी आंदोलनों में सहयोगी रहे।
9.भारत का प्रथम मुख्यन्यायाधीश कौन थे?
(क) हीरालाल जे. कानिया
(ख) एम. पंतजलि शास्त्री
(ग) मेहर चन्द महाजन
(घ) एस.आर. दास
उत्तर— (क) हीरालाल जे. कानिया — हीरालाल जे. कानिया भारत के प्रथम मुख्य न्यायाधीश थे। इनका कार्यालय 26 जनवरी 1950 से 6 नवम्बर 1951 तक चला। इनकी नियुक्ति भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद ने की थी। इससे पूर्व ये मुम्बई उच्च न्यायालय में कार्यरत थे।
10.वर्तमान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष कौन हैं?
(क) मालिनी भट्टाचार्य
(ख) गिरजा व्यास
(ग) रेखा शर्मा
(घ) यासमीन अनबर
उत्तर— (ग) रेखा शर्मा— रेखा शर्मा को 7 अगस्त 2018 को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वे इस आयोग में सदस्य रही चुकी हैं।
उम्मीद ये है GK in Hindi सामान्य ज्ञान सीरीज आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह सीरीज पंसद आई तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर बताऐं। हम आपकी कमेंट का इंतेजार करेंगे।